सागर में मिलावटखोरों पर नकेल, खाद्य विभाग ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, हड़ कंप की बनी स्थिति !
सागर जिले में आगामी रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग सख्त हो गया है। मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाई करने कमर कास ली है। सागर शहर के बड़े मिष्ठानों पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां से सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बताया जा रहा है की अगर किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावट पाई जाती है तो सख्त कार्यवाई की जायेगी। टीम द्वारा छापेमारी के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम द्वारा शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसी को लेकर कटरा बाजार स्थित न्यू शुभम होटल में उपभोक्ता की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल से पनीर और दाल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले सिविल लाइन स्थित डॉमिनोज पिज्जा से भी पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है।
विभाग ने न्यू ब्रजवासी स्वीट्स, नंद रानी स्वीट्स और श्री बालाजी कृपा रेस्टोरेंट से भी शिकायतों के आधार पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें की बीते 12 अगस्त को करिला स्थित वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स पर छापामार कार्रवाई की गई थी। जांच में लाइसेंस में दर्ज पते से अलग स्थान पर कारोबार संचालित करने और चाय के लाइसेंस पर काजू की पैकेजिंग किए जाने का मामला सामने आया था। यहां से संजीवनी टी, वैदिक संजीवनी गुड लाइफ काजू और शक्ति टी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम ने वैध लाइसेंस के अभाव में संबंधित प्रतिष्ठान को तत्काल संचालन बंद रखने का नोटिस दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।------