एक तरफ है घर वाली एक तरफ बाहर वाली, एक शिक्षक की दो बीवियां, बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शादी !

 

एक ऐसा वैवाहिक विवाद सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक ही व्यक्ति की पहली और दूसरी पत्नी एक साथ शिकायत लेकर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने, धोखाधड़ी, मारपीट और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में पहली पत्नी प्रिया श्रीवास का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में वीरेंद्र श्रीवास के साथ हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। प्रिया का दावा है कि तलाक हुए बिना ही उसके पति ने कमला उर्फ कल्लो नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

 

 

 

 

पहली पत्नी ने अपने आरोपों के समर्थन में शादी की तस्वीरें, निमंत्रण पत्र और ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। उसका आरोप है कि पति ने कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना दूसरी शादी कर उसके साथ धोखा किया। वहीं दूसरी पत्नी कमला की कहानी भी अलग नहीं है। कमला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि वीरेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसकी करीब तीन साल की बेटी भी है।

 

 

 

 

कमला के मुताबिक जब उसने पति के पहले से शादीशुदा होने का विरोध किया तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। उसने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। कमला का यह भी आरोप है कि जब उसके मायके वाले उसका सामान लेने पहुंचे तो उनके साथ भी विवाद हुआ और गर्म पानी फेंकने की धमकी दी गई।

 

 

 

एक ही पति के खिलाफ दो महिलाओं की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामला चर्चा का विषय बन गया। दोनों महिलाओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

फिलहाल दो पत्नियों की शिकायत के बाद वीरेंद्र श्रीवास पर लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस पूरे विवाद में वास्तविक घटनाक्रम क्या रहा और आरोपों में कितनी सच्चाई है।


By - sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.