आयरन की एक गोली की जगह दे दीं तीन गोलियां! फिर छात्रों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

 

 

 

एमपी के शिवपुरी जिले के करेरा से स्कूल में सामने आई कथित लापरवाही का मामला हैरान करने वाला है। ग्राम पंचायत चित्तीपुर के शासकीय स्कूल में बुधवार को छात्रों को आयरन की गोलियां दी गईं। आरोप है कि एक गोली की जगह कुछ छात्रों को तीन-तीन गोलियां खिला दी गईं। इसके बाद तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल करेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन पूरे मामले ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

अस्पताल में भर्ती छात्रा छाया सेन के मुताबिक, स्कूल में शिक्षकों की ओर से आयरन की गोलियां दी जा रही थीं। छात्रा का आरोप है कि उसे एक गोली की जगह तीन गोलियां दी गईं। गोलियां खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर करेरा अस्पताल पहुंचे।

 

वहीं, छात्राओं के परिजनों का कहना है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से अधिक गोलियां दी गईं, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी।

 

 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद करेरा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के परिजनों से जानकारी ली। बीईओ का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

फिलहाल छात्रों की तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर आयरन की दवा देने में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? क्या निर्धारित मात्रा की जानकारी शिक्षकों को नहीं थी? अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जरूरत इस बात की है कि बच्चों को दवा देने से पहले निर्धारित खुराक और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

 

 

 


By - sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.