Sagar - अब मात्र 10 रुपए के खर्चे में पाए गर्दन दर्द से छुटकारा, यहां हो रहा गजब इलाज

 

अगर आप गर्दन दर्द से परेशान है और इस समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के इलाज करवा चुके हैं तो एक बार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग या पेन क्लिनिक में
सर्वाइकल एपिड्यूरल स्टीरॉयड इंजेक्शन भी लगवा सकते हैं जिसमें डॉक्टर के द्वारा 100% सफल होने का दावा किया जा रहा है और इसमें मात्र आपको 10 रुपये का खर्च आएगा. एक तरफ जहां इसमें हजारों लाखों रुपए का खर्च आता है तो दूसरी तरफ 10 रुपए में इलाज मिल रहा है.

 

 

 

दरअसल अक्सर आपने गली मोहल्लों या बाजार में देखा होगा कि कई लोग अपने गले में दर्द से राहत पाने के लिए पट्टा लगाए हुए रहते हैं इस पट्टा में गर्दन एकदम स्ट्रेट रहती है. और मूवमेंट नहीं होता, जिसकी वजह से गर्दन में सर्वाइकल पेन जैसी दर्द में कुछ राहत मिलती है लेकिन यह स्थाई समाधान नहीं होता है


यह इंजेक्शन हर कोई नहीं लग सकता है इसके लिए अलग विशेषज्ञ होते हैं जो डॉक्टर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ होते हैं वह एमडी करने के बाद पेन मैनेजमेंट का कोर्स करते हैं

 

 

 

 

 

मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश जैन बताते हैं की गर्दन में दर्द और गर्दन के साथ नीचे हाथ की तरफ दर्द जाना या झुनझुनापन होना यह है सर्वाइकल पेन एवं रेडीकुलोंपैथी नामक बीमारी कहलाती है जिसको आमतौर पर सर्वाइकल की बीमारी कहा जाता है इसके जो ऑपरेशन होते हैं वह सागर में नहीं होते हैं यह बहुत बड़ा ऑपरेशन होता है बड़े शहरों में होता है खर्च ज्यादा आता है यह मेजर सर्जरी की कैटेगरी में आता है और उसके रिजल्ट भी इतने अच्छे नहीं है उसके विकल्प के तौर पर पिछले कुछ सालों में सर्वाइकल एपिड्यूरल करके एक तकनीक डेवलप की गई है इसमें एक सुई लगाई जाती है सीआर मशीन में देखकर (लगातार चलने वाला एक्स-रे) एक्स रे का लाइव गाइडेंस मिलता जाता है आप सही जगह पर नीडल पहुंचाते हैं सुई लगाने के आधा घंटे बाद मरीज घर जा सकता है


By - sagar tv news
20-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.