किसान की हत्या से सनसनी ! शव रखकर चक्काजाम, परिजनों का आरोप, कुल्हाड़ी के साथ मारी गोली

 

एमपी के दतिया में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के मामले में बुधवार शाम उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि किसान पर कुल्हाड़ी से वार करने के साथ गोली भी मारी गई, लेकिन एफआईआर में गोली का जिक्र नहीं किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और गोली लगने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

दरअसल, कोमल पाल मंगलवार रात गांव के ही विनय समाधिया के घर बैठने गए थे। रात करीब 8 बजे उनके बड़े बेटे जीतू पाल की फोन पर पिता से बात हुई। कोमल ने बताया था कि वे विनय के घर हैं और कुछ देर बाद लौट आएंगे। लेकिन रातभर घर नहीं लौटे तो बुधवार सुबह परिजन विनय के घर पहुंचे। यहां एक बंद कमरे में कोमल का खून से लथपथ शव मिला।

 

 

 

 

परिजनों के मुताबिक, शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान थे। दो वार गर्दन के पीछे और एक सिर के पास कान के नजदीक किया गया था। घटना के बाद विनय समाधिया मौके से फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

 

 

परिजनों ने भांडेर में पोस्टमॉर्टम को लेकर भी नाराजगी जताई। गोली लगने की आशंका के चलते वे शव लेकर दतिया पहुंचे और बुंदेला कॉलोनी तिराहे पर सिविल लाइन रोड में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने गोली की बात एफआईआर में दर्ज नहीं की।

 

 

 

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी। करीब 20 मिनट बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार आरोपी विनय समाधिया की तलाश के साथ हत्या की वजह और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

 

 

 

अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसी रिपोर्ट से साफ होगा कि किसान की मौत कुल्हाड़ी के वार से हुई या गोली लगने की भी पुष्टि होती है। फिलहाल हत्या के इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


By - sagar tv news
20-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.