बंद कमरे में किसान की हत्या ! घर मालिक फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

एमपी के दतिया जिले में एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल का शव एक घर के बंद कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। किसान के शरीर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से जिस व्यक्ति के घर में शव मिला, वह फरार बताया जा रहा है।

 

 

 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, कुआखेड़ा गांव निवासी किसान कोमल पाल मंगलवार रात घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने बड़े बेटे जीतू से फोन पर बात की थी। फोन पर उन्होंने बताया था कि वह गांव के ही विनय समाधिया के घर बैठे हैं और कुछ देर बाद वापस घर लौट आएंगे।

 

 

 

 

 

लेकिन रात गुजरने के बाद भी कोमल पाल घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजन उनकी तलाश करते हुए विनय समाधिया के घर पहुंचे। यहां एक कमरा बंद मिला। कमरे को खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। किसान कोमल पाल खून से लथपथ हालत में मृत पड़े थे। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए तीन वार के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

घटना के बाद विनय समाधिया के फरार होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस की जांच अब विनय की तलाश के साथ हत्या की वजह पर भी केंद्रित है। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के इलाके और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। एसडीओपी भांडेर पीसी यादव के मुताबिक, हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस की जांच से अब यह उम्मीद है कि जल्द ही हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी।


By - sagar tv news
20-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.