सर और मैडम स्कूल में आशिकी करते हैं...कथित प्रेम कहानी का वीडियो हुआ था वायरल, अब गिरी गाज
सर और मैडम स्कूल में प्यार मोहब्बत की बातें करते हैं। कहीं आना-जाना हो तो साथ आते-जाते हैं। ये आरोप हम खुद नहीं लगा रहे, बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों ने लगाए थे। बकायदा वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। जिसके बाद अब प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका पर कार्यवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है। ये पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव स्थित बीचबाहरी गांव की सरकारी माध्यमिक स्कूल का है।
स्कूल जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहां अगर प्यार मोहब्बत और आशिकी की जाए तो भला इसका बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य और अतिथि शिक्षिका के बीच कथित प्रेम संबंध है। साथ में आना जाना और वो तमाम काम जो शायद स्कूल में नहीं किये जाने चाहिए थे। लेकिन किये जा रहे थे। दोनों की चर्चाएं भी जोरों पर थी। स्कूल के बच्चों के पोल खोलने के बाद अब बड़ी कार्यवाई की गयी है। दरअसल प्रभारी प्राचार्य और अतिथि शिक्षिका की प्रेम कहानी का भंडाफोड़ स्कूल के ही बच्चों ने कर दिया। वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। जिसके बाद अब सख्त एक्शन लेते हुए प्रभारी प्राचार्य और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
बताया गया की जुन्नारदेव ब्लॉक के बीचबाहरी गांव स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल में बीते 15 अगस्त को बच्चों ने ही प्रभारी प्रिंसिपल और अतिथि शिक्षिका के कथित प्रेम संबंध का वीडियो वायरल किया था। जिस पर स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। बच्चों ने नाराजगी जताते हुए कहा था की शिक्षकों की इस हरकत से स्कूल की गरिमा गिर गई है जानकारी मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी मौके पर पहुंचे और जांच कराई गयी। जिसके बाद प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका समेत सभी संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।-----