स्कूली ड्रेस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बच्चे, फ़रियाद सुनाते हुए बोले साहब सड़क के लिए कुछ तो करो !

 

स्कूल ड्रेस पहने हुए बच्चे इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। और शिकायत करते हुए बताया की साहब हम लोगों को स्कूल जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है कीचड़ में सनकर स्कूल जाना पड़ता है। कच्ची सड़क की हालत इतनी खराब है की हर पल हादसों का अंदेशा बना रहता है बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सर कुछ तो समाधान कीजिये। ये कहना है नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के रम्पुरा से केरपानी गांव जाने वाले स्कूली बच्चों का। वह अपनी फ़रियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।

 

जहां सभी ने ध्यानाकर्षित कराते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने बताया की उन्हें पैदल दलदल वाले रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। सारे कपड़े खराब हो जाते हैं। बारिश के बाद करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। कच्ची सड़क बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गई है। बताया गया की ऐसे में बच्चों को रोजाना कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से पैदल स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनके कपड़े खराब होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है।

 

बच्चों ने सड़क की बदहाल स्थिति के वीडियो भी अधिकारियों को दिखाए और रम्पुरा से केरपानी तक करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
स्कूली बच्चों का कहना है कि सड़क बन जाने से उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और वे बिना बाधा अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चों का कहना है की कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नहीं की गयी।

 

 


By - Sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.