प्रधान आरक्षक ने जान की परवाह किए बिना बुझाई जलते गैस सिलेंडर की आग | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के ससग़र संभाग के दमोह जिले के पथरिया नगर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाने तिराहे के पास एक घर से जलता हुआ गैस सिलेंडर सड़क पर आ गया। सिलेंडर में लगी आग देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पथरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक थाने तिराहे के पास साहू परिवार के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज हो गया। देखते ही देखते सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें देखकर घर में मौजूद परिवार के लोग घबरा गए।

 

 

बड़े हादसे की आशंका के चलते जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर सड़क पर कर दिया गया। सड़क पर जलता सिलेंडर देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर लगातार जलता रहा। इसी दौरान पथरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए अग्निशामक यंत्र उठाया और जलते हुए सिलेंडर के पास पहुंच गए। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना प्रधान आरक्षक ने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया।

 

 

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। सिलेंडर में लगी आग के कारण धमाके की आशंका बनी हुई थी और आसपास दुकानें व लोग मौजूद थे। ऐसे में किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा की तत्परता और साहस के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना की। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मुश्किल वक्त में सही समय पर लिया गया साहसिक फैसला कई जिंदगियां बचा सकता है।

 

 


By - Sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.