सागर कलेक्टर की अचानक आंगनवाड़ी से स्कूल तक दस्तक, गर्भवती महिलाओं का हेल्थ चेकअप परखा,

 

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार को बमोरी बीका और सेमराबाग आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीएचएसएनडी यानी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सेशन का जायजा लिया और महिलाओं, बच्चों तथा स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एएनएम से चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं, उनकी एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन स्तर, ब्लड प्रेशर और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारी हासिल की। डाटा संधारण में मिली कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं के मध्यम एनीमिया से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई। कलेक्टर ने नियमित हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड सैंपल और बीपी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योग्य दंपति की एंट्री छूटनी नहीं चाहिए और गर्भवती महिला की पहली एएनसी जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

 

 

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की लगातार मॉनिटरिंग और समय-समय पर जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। बच्चों के टीकाकरण को समय पर पूरा कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके बाद कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का सैंपल देखा और आमजन से केंद्र के नियमित संचालन को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। वहीं क्षतिग्रस्त आंगनवाड़ी भवन की छत की जल्द मरम्मत कराने को कहा।

 

 

 

 

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनसे पहाड़ा सुना। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पहाड़ा सुनाया, जिस पर कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे क्या बनना चाहते हैं, नियमित स्कूल आते हैं या नहीं और भोजन कैसा मिलता है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को रोज स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में हिस्सा लेने और पौष्टिक भोजन करने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रोहित वर्मा सहित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.