दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा, 27 लाख के जेवर समेत 70 हजार नगदी बरामद, तीन गिरफ्तार

 

बीते दिनों चोरी की वारदातें हुई थी जिनमें अलग-अलग जगहों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रूपये कीमत के जेवर और नगदी चुराई थी। चोरी के दो मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। जहां तीन चोरों से 27 लाख बीस हजार रूपये के गहने और 70 हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी है। उज्जैन जिले की नागदा थाना पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

 

 

 

बताया जा रहा है की नागदा थाना अंतर्गत सुनील नगर और मोहना गांव में अलग-अलग मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच पड़ताल शुरू की थी। चोरों को पकड़ने टीमें गठित की गयी थी। लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

 

 

 

पकड़े गए आरोपियों में रतलाम सिंह निवासी सिगनूर, जिला खरगोन, दीपक सिंह भाटिया और शिवराज सिंह दोनों निवासी गंधवानी जिला धार को पकड़ा गया। जिन्होंने पूछताछ में अपराध कबूल किया।
रतलाम सिंह से करीब साढ़े 8 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात 70 हजार रूपये नगद, आरोपी दीपक से करीब 8 लाख 30 हजार रूपये के जेवरात और आरोपी शिवराज सिंह से करीब 8 लाख 40 हजार कीमत के जेवर समेत एक बाइक बरामद की।

 

 

 

 

आरोपी शिवराज ने पूछताछ में अपने साथी दीपक के साथ मोहना गांव में चोरी करना कबूल किया। जिन्हे न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से कुल 27 लाख बीस हजार रूपये के सोने चांदी के जेवर बरामद किये गए हैं। वहीं 70 हजार की नगदी और बाइक भी जब्त की गयी है।
फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी की संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है। आगे की कार्यवाई जारी है।


By - sagar tv news
19-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.