सड़क पर दौड़ रही बस अचानक हुई अनियंत्रित, यात्रियों ने चालक को पी टा, गिट्टी से बच गई कई जानें
सड़क पर दौड़ रही तेज रफ़्तार यात्री बस अचानक से अनियंत्रित होते हुए खेत तरफ जा पहुंची और अचानक रुक गयी। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। बस के सड़क किनारे धंसने के बाद यात्रियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए चालक की पिटाई कर दी। सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। ये घटना दमोह-पन्ना मार्ग की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे। लेकिन चालक की लापरवाही बताई जा रही है। उस पर शराब के नशे में होने के आरोप लग रहे हैं। वहीं अगर गिट्टी से बस न रूकती तो खेत में पलट भी सकती थी और बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की लुहारी गांव के पास एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। खेत तरफ जाने के दौरान गिट्टी में पहिए धंसने से बस रुक गई। सभी यात्री आनन-फानन में बाहर निकले। और बस चालक रोहित राय पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। यात्रियों ने चालक के शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया। मामले की सूचना हटा पुलिस को भी दी गई थी।
बताया गया की गौरी ट्रेवल्स की बस दमोह से हटा तरफ जा रही थी। लुहारी गांव के पास पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गयी। गनीमत ये रही की बस के पहिए खेत के किनारे पड़ी गिट्टी में धंस गए। जिससे बस आगे नहीं बढ़ पाई। जिससे हादसा टल गया। सही यात्री सुरक्षित थे। जो कुछ देर बाद दूसरी बस से रवाना हो गए थे। फ़िलहाल जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा की चालक नशे में था या नहीं, लोगों के आरोप कितने सही हैं।