शराबी डंपर चालक ने सड़क पर बैठी गायों को रौंदा, पांच गाय नहीं बच सकी, फिर लोगों ने किया चक्काजाम
तेज रफ़्तार में आ रहे डंपर ने सड़क किनारे बैठे हुए मवेशियों को कुचल दिया। जिसमें पांच गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सख्त कार्यवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। दुखद घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की दमोह रोड स्थित जुझारपुरा गांव के पास देर रात ये हादसा हुआ। जो इतना भीषण था कि पांचों गायों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए करीब चार घंटे तक चक्का जाम लगाए रखा। जिस कारण दमोह रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम ख़त्म हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है की जुझारपुरा तिराहे के पास डंपर से हादसा हुआ है। चालक नीरज सिकरवार उम्र साल जो मुरैना का निवासी है। वह शराब के नशे में डंपर चला रहा था। थाना प्रभारी प्रशांत सेन का कहना है की चालक को हिरासत में लिया था। कार्यवाई की जा रही है।