सरकारी कर्मचारी ने किया सुसाईड, 2 दिन से नहीं गया था ऑफिस || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के सागर जिले के संभागायुक्त कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय मृतक ने शुभम दुबे ने जीएडी काॅलाेनी स्थित सरकारी क्वार्टर में फंखे से लटक कर जान दी है। बताया जा रहा है दो दिन से वह ऑफिस नहीं गया था। अंदर से बंद कमरे से बदबू आने पर पड़ाेसियाें ने गाेपालगंज पुलिस काे सूचना दी थी। उसे पिता की माैत पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। उसके परिवार में मां और 4 बहनें हैं।
माैके पर पहुंची गाेपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि शुभम के पिता स्व. विजय दुबे कमिश्नरी कार्यालय में पदस्थ थे। उनके निधन के बाद शुभम काे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शुभम अपनी मां के साथ जीएडी ब्लाॅक के क्वार्टर नंबर 4 में रहता था। मां बीमार रहती है। एक हफ्ते पहले वह अपनी मां काे बहन के यहां छाेड़ आया था। इसके बाद वह कमरे पर अकेला रह रहा था।


By - sagar tv news
19-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.