सागर- 8 फीट का घा यल सांप लेकर अस्पताल पहुंचे स्नेक कैचर, डॉक्टर ने की ड्रेसिंग!

 

 

 

सागर में मंगलवार को उस वक्त पशु चिकित्सालय का स्टाफ हैरान रह गया, जब स्नेक कैचर करीब 8 फीट लंबे घायल सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गए। सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया। स्नेक कैचर ने डॉक्टर को बताया कि सांप घायल है और उसे इलाज की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टर ने सावधानीपूर्वक सांप की चोट पर दवा लगाकर उसकी ड्रेसिंग की। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका था, जब सागर के पशु चिकित्सालय में किसी सांप को इलाज के लिए लाया गया।

दरअसल, मंगलवार सुबह मोतीनगर क्षेत्र स्थित एक दाल मिल में मजदूर रोज की तरह बोरियां उठाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बोरियों के बीच अचानक एक सांप दिखाई दिया। करीब 8 फीट लंबे सांप को देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बबलू पवार मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। उन्होंने सावधानी से गेहूं की बोरियां हटाईं और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद जब सांप को देखा गया तो उसके शरीर पर चोट के निशान नजर आए। सांप घायल हालत में था। ऐसे में स्नेक कैचर ने उसे सीधे जंगल में छोड़ने के बजाय इलाज कराने का फैसला किया और बोरी में सुरक्षित रखकर पशु चिकित्सालय पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ भी हैरान रह गया, क्योंकि वहां सांपों के इलाज के लिए कोई विशेषज्ञ मौजूद नहीं था। इसके बावजूद डॉक्टर ने सावधानी बरतते हुए सांप की चोट पर दवा लगाई और उसकी ड्रेसिंग की।

स्नेक कैचर बबलू पवार के मुताबिक रेस्क्यू के दौरान सांप घायल मिला था, इसलिए उसका इलाज कराना जरूरी समझा गया। मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। उपचार के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। बताया गया कि रेस्क्यू किया गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था और उसकी लंबाई करीब 8 फीट थी। इस पूरे घटनाक्रम ने जहां लोगों को हैरान किया, वहीं घायल वन्यजीव के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की भी चर्चा हो रही है।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.