पत्नी के मोबाइल पर बात करने से होता था विवाद, पति ने पत्नी का मर्डर कर बच्चों को तालाब में फेंका !

 

पत्नी का मोबाइल पर कई लोगों से बात करना पति को नागवार गुजरता था। दोनों में आये दिन विवाद होते थे। लेकिन अब पति ने जो काम किया उसे सुनकर आप भी दहल उठेंगे। उसने पत्नी का मर्डर किया वहीं अपने बच्चों को भी तालाब में फेंक दिया। माँ-बेटी दोनों की जान चली गयी। लेकिन आठ साल का बेटा किसी तरह बच गया। जिसने पुलिस को सूचना दी। दिल दहला देने वाली ये घटना इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी जहां सर्च अभियान चलाकर झाड़ियों से महिला की डेड बॉडी और तालाब से बच्ची की बॉडी बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद पति ने खौफनाक कदम उठाया।

 

 

जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस को सूचना मिली थी की कनाडिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर बच्चों को तालाब में फेंक दिया है। बच्चे ने पुलिस को बताया की पिता ने उसकी मां और बहन का मर्डर कर दिया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने से हिंगोनिया क्षेत्र के तालाबों में सर्चिंग में परेशानी आ रही थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह एक बॉडी तालाब से बरामद की गयी।

 


पुलिस की माने तो आरोपी सुनील चौहान ड्राइवर है जो मूल रूप से देवास का रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया की अनीता के मोबाइल पर कई लोगों से बातचीत को लेकर दोनों में विवाद होता था। घटना वाले दिन ऐसा ही हुआ। जिससे सुनील पत्नी और बच्चों को तालाब के पास ले गया। जहां उसने गला घोंटने के बाद चाक़ू से पत्नी का मर्डर किया। वहीं बेटे और बेटी को तालाब में फेंक दिया। लेकिन अंधेरा होने से बेटा झाड़ियों में छिप गया और फिर पुलिस के पास पहुंचा। सुनील ने भी जान देने की कोशिश की जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। जिस पर मर्डर का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

 

 


By - Sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.