ज्वेलर्स दुकान में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने तानी पिस्ट ल, फायर कर बोले तिजोरी खोलो, फिर बनी हजामत

 

शहर के व्यस्ततम इलाके में एक ज्वेलर्स दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर दहशत फैलाइए। भरे बाजार में लूट के इरादे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। ज्वेलर्स संचालक पर पिस्तौल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी साथ ही तिजोरी खोलने की बात कही। लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई। डटकर सामना किया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जिनकी अच्छी हजामत बनाई गयी। घटना ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पिटाई के बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी विकास राय और विजय केवट अशोकनगर जिले के रहने वाले हैं। जिनसे पिस्टल बरामद की गयी है।

बताया गया की पिंटो पार्क स्थित प्रत्यक्षा ज्वैलर्स पर दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे। जिन्होंने ताबड़तोड़ गोली चलाई। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही संचालक विजय सोनी पर फायरिंग कर दी। उन्होंने भी सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने मर्डर और लूट के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक वारदात के समय दुकान मालिक विजय सोनी अकेले थे। तभी पहुंचे बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तानते हुए तिजोरी की चाबी मांगी। विजय सोनी चाबी निकालने के बहाने नीचे झुके और पलक झपकते ही एक कपड़ा उठाकर बदमाश के चेहरे पर फेंक दिया। जिससे वह सहज हो गया। तभी दूसरे बदमाश ने उन पर हमला करने की कोशिश की, जिस पर विजय सोनी ने बिना डरे भारी कुर्सी उठाकर उस पर दे मारी। विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार के अलावा अन्य लोग इकट्ठा हो गए। भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया। जमकर पिटाई करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते है गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है की ज्वेलरी की दुकान में लूट की कोशिश करने वाले दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है। आगे की कार्यवाई जारी है।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.