12 गांवों का संपर्क टूटा, बेलन नदी का रौद्र रूप! डीह पुल डूबा, त्योंथर में हाई अलर्ट

 


एमपी के रीवा जिले के निचले इलाके तराई आंचल में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बेलन नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण डीह पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल के डूबने से करीब 12 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बेलन नदी का पानी लगातार आसपास के इलाकों में फैल रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने त्योंथर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

बाढ़ के बढ़ते पानी ने सोनौरी पुलिस चौकी और रायपुर सोनौरी स्थित पावर हाउस को भी प्रभावित किया है। जलभराव बढ़ने के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDERF की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। तहसीलदार पारस मिश्रा और जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण बांसोड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों की टीम ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की अपील कर रही है।

डीह पुल के डूब जाने के बाद ग्रामीणों के लिए मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जरूरी काम के लिए आने-जाने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को खास तौर पर चेतावनी दी है कि बाढ़ के पानी में उतरने, तेज बहाव वाले रास्तों से गुजरने या नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें। बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। फिलहाल प्रशासन और राहत दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बेलन नदी के जलस्तर और प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाना है।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.