तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख,4 करोड़ का स्वीमिंग पूल लेकिन काम अधूरा,कांग्रेस का अनोखा विरोध
तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख ही मिलती रही है लेकिन करोड़ों के स्वीमिंग पूल का काम फिर भी अधूरा है पड़ा हुआ है। जी हां चार करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा वीमिंग पूल आज भी अधूरा है निर्धारित तारीख भी निकल चुकी है लेकिन आज भी लोगों को बस इंतजार ही करना पड़ रहा है। तस्वीरें इंदौर के बहुप्रतीक्षित नेहरू पार्क स्वीमिंग पूल की हैं। जिसके उदघाटन की 16 अगस्त रखी गयी थी लेकिन वह निकल चुकी है और पूल अब तक नहीं बन सका है। इसी को लेकर कांग्रेस ने अनोखे रूप में प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर तारीख पर तारीख, पर मेरा उद्घाटन नहीं का पोस्टर लगाकर विरोध जताया। नगर निगम के एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया पूल का मुख्य हिस्सा तैयार है। लेकिन फिल्टर प्लांट, फिनिशिंग और जिम समेत कुछ काम बाकी है।
बताया गया की करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा यह पूल 16 अगस्त को जनता के लिए शुरू होना था। लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ये फिलहाल तैयार नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक इसे अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन डेडलाइन लगातार आगे बढ़ती गई। पहले दिसंबर 2025, फिर जनवरी 2026, मार्च 2026 और जून 2026 के बाद अगस्त में इसे शुरू करने की तैयारी थी। 16 अगस्त को उद्घाटन भी प्रस्तावित था। लेकिन फिर वही हुआ की तारीख निकल गयी। जो इन्तजार पहले था वही अभी भी है। सामने आया की अभी भी कई काम बाकी हैं।
बताया जा रहा है की पूल का मुख्य हिस्सा तो तैयार है। लेकिन फिल्टर प्लांट का काम और फिनिशिंग, छत से जुड़े काम के अलावा जिम का काम भी अधूरा है। अभी भी ये साफ़ नहीं है की आखिर ये स्वीमिंग पूल चालु कब होगा।------