मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाला हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 22 पहुंचे अस्पताल, लोडिंग वाहन और ट्रक की टक्कर

 

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास लोडिंग वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया।

 

 

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पछगवां और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनोर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद लोडिंग वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मध्यरात्रि करीब 12 बजे छीमका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से लोडिंग वाहन की भीषण टक्कर हो गई।

 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। डायल-108 एंबुलेंस प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तत्काल पांच एंबुलेंस मौके पर भेजीं। इसके बाद डायल-112 और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को गोहद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

 

 

 

अस्पताल में कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। इनमें से तीन घायलों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों और वाहनों की गति समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क पर बैठे मवेशियों से जुड़े खतरे को सामने ला दिया है।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.