Sagar-4 बैगों में मिले 3 करोड़ से ज्यादा कैश,हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस,अलमारी खोली तो उड़े होश!

 

हथियार की तलाश में पुलिस एक घर पहुंची, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा खजाना लगा, जिसने पूरे मामले को ही नया मोड़ दे दिया। सागर में पुलिस ने एक अलमारी से चार बैगों में रखे करीब 3 करोड़ 2 लाख 14 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। बरामद रकम में बड़ी संख्या में 500-500 रुपये के नोट शामिल हैं। अब इस मामले की जांच आर्थिक अपराध से जुड़ी एजेंसियों तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पिस्टल की तस्वीर के आधार पर हथियार की तलाश करने पहुंची थी। तलाशी के दौरान घर की अलमारी में रखे बैगों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने रकम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पूछताछ में सौरभ ने बताया कि करीब 8 से 10 महीने पहले उसे रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार ने एक अलमारी और पांच बैग दिए थे। सौरभ के मुताबिक इंजीनियर ने कहा था कि इनमें जरूरी कागजात हैं। इसके बाद वह अलमारी और बैग लेकर भोपाल चला गया।

सौरभ के अनुसार सोमवार को जब उसने अलमारी में रखे पांच बैगों में से एक को खोला तो उसमें 500-500 रुपये के नोट मिले। इसके बाद जब रकम की गिनती की गई तो कुल 60,429 नोट सामने आए, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ 2 लाख 14 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

 

 

 

 

पुलिस ने जिस घर की तलाशी ली, वहां सौरभ अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम आखिर अलमारी और बैगों में कैसे पहुंची और इसका वास्तविक मालिक कौन है।

पूछताछ में सौरभ ने पिस्टल को लेकर भी जानकारी दी। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस पिस्टल के साथ फोटो शेयर की थी, वह उसके बाघराज निवासी दोस्त धर्मेंद्र की थी। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद धर्मेंद्र ने पिस्टल के संबंध में जानकारी दी, लेकिन पुलिस को वह हथियार नहीं मिला।

 

 

 

 

अब इस पूरे मामले में आयकर विभाग, लोकायुक्त और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों को भी जानकारी भेजी गई है। पुलिस रकम के स्रोत और पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर से इसके संबंध की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही करोड़ों की इस नकदी का असली राज सामने आएगा।


By - sagar tv news
18-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.