दो युवक तेज बहाव में बहे, एक बचा, दूसरा लापता, उफनती बेलन नदी में नहाना पड़ा भारी | SAGAR TV NEWS |

 

बारिश के मौसम में उफनती नदियों और तेज बहाव के बीच लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। एमपी के रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में ऐसा ही एक हादसा सामने आया, जहां बेलन नदी में नहाने के दौरान मऊगंज से आए दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा युवक नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना चाकघाट थाना क्षेत्र की बेलन नदी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मऊगंज निवासी दो युवक पिकनिक मनाने के लिए बेलन नदी पहुंचे थे। दोनों नदी में नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान अचानक दोनों युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी के साथ बहने लगे।

 

 

अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद एक युवक को किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा युवक देखते ही देखते तेज बहाव में दूर चला गया और फिर नजर नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीईआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है।

 

 

रेस्क्यू टीम नदी के आसपास लगातार सर्चिंग कर रही है। लेकिन बेलन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी काफी तेज है। ऐसे में नदी में उतरकर तलाश करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। टीम सावधानी के साथ संभावित स्थानों पर लापता युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल एक युवक सुरक्षित है, जबकि दूसरे युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। बारिश के दौरान नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और तेज बहाव बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि उफनती नदियों और गहरे पानी में जाने से बचें। फिलहाल बेलन नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और परिजन लापता युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

 

 


By - Sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.