रेस्टोरेंट मालिक के बेटे ने हलवाई को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा,वही करता था काम

 

रेस्टॉरेंट संचालक के बेटे ने रेस्टॉरेंट में ही काम करने वाले हलवाई का मर्डर कर दिया। दोनों में पैसों के लेनदेन की बात को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया। घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की रेस्टोरेंट में काम करने वाले हलवाई का लोहे की रॉड से मर्डर किया गया था। मृतक का नाम श्रीराम राजपूत बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक श्रीराम राजपूत का रेस्टोरेंट मालिक के बेटे राहुल भाटी से दो महीने के काम के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन राहुल ने श्रीराम को दोबारा रेस्टोरेंट में काम करने बुलाया। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से बाणगंगा थाने के गंगानगर रेलवे पटरी के पास पहुंचे। जहां विवाद के दौरान राहुल ने लोहे की रॉड से श्रीराम के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट की वजह से उसकी जान चली गई।

 

मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी राहुल भाटी को एम आर-10 चौराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसे श्रीराम पर दुकान से रुपये चोरी करने का संदेह था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं। इसके अलावा घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

 

 


By - Sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.