एमपी का युवक बेंगलुरु की पहाड़ियों में लापता, सर्च ऑपरेशन रुका, अब टेक्निकल जांच में जुटी पुलिस

 


एमपी का रहने वाला एक युवक बेंगलुरु की पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान अचानक लापता हो गया। करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 100 घंटे चला सर्च ऑपरेशन भी फिलहाल रोक दिया गया है। अब टीमों ने टेक्नीकल जांच शुरू की है। दरअसल इंदौर के 31 साल के अद्वैत उपाध्याय की बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में तलाश रोक दी गई है। वह बीते 7 अगस्त से लापता हैं। उसकी तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस, वन विभाग और स्थानीय टीमों ने 100 घंटे से ज्यादा समय तक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
एक तरफ पुलिस अलग-अलग एंगल से तलाश में जुटी है वहीं परिवार को उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताविक सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्गम चट्टानों और पहाड़ी इलाकों में स्पाइडर-मैन के नाम से मशहूर ज्योति राज की टीम ने भी मोर्चा संभाला था। दो दिनों तक उनकी टीम ने खतरनाक चट्टानों पर उतरकर अद्वैत की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्च ऑपरेशन के बावजूद अद्वैत के न मिलने पर अब पुलिस जांच को साइबर और टेक्निकल एंगल से आगे बढ़ा रही है। साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और उनकी डिजिटल एक्टिविटी की जांच कर रही है। वहीं शिवगंगे पहाड़ियों और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अद्वैत की आखिरी लोकेशन, संपर्क में रहे लोगों और उनकी डिजिटल गतिविधियों से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटा रही है। सर्च ऑपरेशन भले ही रोक दिया गया है। लेकिन तकनीकी जांच जारी है।-


By - sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.