लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, टीम को देख तीसरी मंज़िल से नीचे पहुंचा आरोपी, पिस्ट ल और कार तूस बरामद !
लूट के एक आरोपी को पुलिस बचने की कोशिश जानलेवा साबित हुई। जब पुलिस पांच हजार रूपये के इस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी। जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराते हुए उसे गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। आरोपी के पास से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। बताया गया की आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ बीते कुछ दिनों पहले डिलीवरी बॉय की स्कूटर की लूट की थी। ये पूरा मामला अन्नपूर्णा और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी प्रिंस विशनार लूट के मामले में फरार चल रहा था। उसने बीते 7 अगस्त की देर रात अपनी महिला मित्र के साथ अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी चौराहे के पास डिलीवरी बॉय को निशाना बनाते हुए उसे घेरकर उसकी स्कूटर लूटकर फरार हो गए थे। कार्यवाई कर पुलिस ने आरोपी की महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रिंस फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी एक मल्टी में छिपा हुआ है। जिसके बाद दबिश दी गयी। टीम को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं पूछताछ के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। जिस पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस की माने तो आरोपी को पकड़ने अलग-अलग 20 जगहों पर दबिश दी गयी। जब मल्टी में छिपे होने की सूचना मिली तो उसकी घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचने पर उसने छलांग लगा दी। उसे पुलिस कमिश्नर ने जिलाबदर किया था। जिसके उल्लंघन पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल पूछताछ कर आगे की कार्यवाई जारी है।-