Sagar - मोहल्ला खरीदने की धौंस देने वाले ड्राइवर के घर कहां से आए करोड़ो रुपए चल गया पता

 

सागर में ऑटो और स्कूल वैन चलाकर अपना गुजारा करने वाले दो भाइयों के घर रविवार सुबह गोपालगंज पुलिस जब अवैध हथियार के सिलसिले में दबिश देने पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। शहर के तिली वार्ड स्थित एक साधारण से मकान में पुलिस को बैगों में भरकर रखे गए करोड़ों रुपये के नोट मिले। यह रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक है, नोटों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि पुलिस-प्रशासन को राजघाट तिराहा स्थित एक ज्वेलर्स से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी, जिसके बाद भी गिनती में 3 घंटे से अधिक का समय लग गया।

 

 

 


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अंकित अहिरवार (30) नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए अपलोड की गई फोटो का संज्ञान लिया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे गोपालगंज टीआई घनश्याम शर्मा की अगुवाई में टीम जब अंकित और उसके भाई सौरभ के घर पहुंची, तो वहां संदिग्ध बैग मिले। बैग खोलते ही 500-500 के नोटों के बंडल देखकर टीआई ने तत्काल एसपी अनुराग सुजानिया को पूरे मामले से अवगत कराया।

 

 

 


सूत्रों के मुताबिक, मिली राशि का सीधा कनेक्शन भोपाल से जुड़ा है। यह रकम युवकों की मां रचनाबाई की मौसी सहोद्रा बाई के पति रमेश कुमार अहिरवार की बताई जा रही है। रमेश कुमार दो साल पहले भोपाल पीडब्ल्यूडी से उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) में संविदा पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि यह रकम करीब डेढ़-दो साल से अहिरवार परिवार के पास रखी थी। जब भी रमेश कुमार अपनी रकम वापस मांगते, तो दोनों भाई कभी साफ मना कर देते तो कभी बारिश के पानी में नोट गल जाने का बहाना बना देते थे।

 

 

 


दोनों युवक के पिता राजेश अहिरवार (जो एक गैस एजेंसी में काम करते थे) के निधन के बाद परिवार ऑटो चलाकर और मां रचनाबाई दूसरों के घरों में झाड़ू-बर्तन का काम करके जीवनयापन कर रहे थे। लेकिन अचानक परिवार का रहन-सहन पूरी तरह बदल गया। करोड़ों रुपये हाथ आते ही मां ने दूसरों के घरों में काम करना बंद कर दिया और घर की रखवाली के लिए 24 घंटे अंदर ही रहने लगीं।

 

 

 

 

कभी पीएम आवास योजना (BLC) से साधारण मकान बनाने वाले इन भाइयों ने हाल ही में शहर की एक नामी कॉलोनी में 40 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा और अपने मकान की साज-सज्जा पर बेहिसाब पैसे खर्च करने शुरू कर दिए। मामूली कहासुनी होने पर भी दोनों भाई पूरे मोहल्ले या सामने वाले का मकान खरीद लेने का दम भरते थे और नोटों की गड्डियां फेंकने की धौंस जमाते थे।


By - sagar tv news
17-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.