Sagar- घर में मिला नोटों का पहाड़! सागर में करीब 1 करोड़ की नकदी से मचा हड़कंप

 


सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब बंदूक की सूचना पर एक मकान में दबिश देने पहुंची टीम को हथियार तो नहीं मिला, लेकिन घर के अंदर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हो गई। नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस को मौके पर ही नोट गिनने की मशीन बुलानी पड़ी। मामला तिली तिगड्डा के पास स्थित एक मकान का है। पुलिस को सोशल मीडिया पर एक युवक की बंदूक के साथ तस्वीर सामने आने और हथियार के प्रदर्शन की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस ने सौरभ पिता जगदीश अहिरवार के मकान पर दबिश दी।

पुलिस ने मकान की तलाशी ली, लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। इसके बजाय घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नकदी की रकम करीब एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। हालांकि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी। नकदी मिलने के बाद पुलिस ने मकान में मौजूद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। परिवार की ओर से दावा किया गया कि यह रकम उनके एक रिश्तेदार की है, जो भोपाल में इंजीनियर हैं। हालांकि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी और इसका वास्तविक स्रोत क्या है, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया। नोट गिनने के लिए मशीन मंगाकर नकदी की गिनती की जा रही है। साथ ही पुलिस रकम से जुड़े दस्तावेजों और उसके स्रोत की जानकारी जुटा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक पुलिस को हथियार की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान नकदी मिली है, जिसकी गिनती जारी है। पैसा किसका है और कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि घर से बरामद इतनी बड़ी नकदी वास्तव में किसकी है, इसका स्रोत क्या है और क्या इसके संबंध में वैध दस्तावेज मौजूद हैं।


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.