देर होने से चालक तेज रफ़्तार में भगा रहा था बस, हाईवे पर पल ट गई, कूद कर बाहर निकले लोग
स्टेट हाईवे पर सुबह-सुबह तेज रफ़्तार में दौड़ रही एक यात्री बस के पलट जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिन्हे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी थी। वहीं यात्री बस से कूदकर बाहर निकले। राहगीरों ने भी मदद करते हुए अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। वहीं घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना नर्मदापुराण जिले के नर्मदापरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुई। जहां नंदन सर्विस की बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए। बस बालाघाट से भोपाल जा रही थी। जो नर्मदापुरम से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तवा पुल आँचलखेड़ा के पास पलट गई। आरोप है की चालक तेज रफ़्तार में बस को भगा रहा था।
बताया जा रहा है की बस के अचानक पलटने से उसमें सवार यात्री घबरा गए। कुछ कूदकर बाहर निकले। इस दौरान मौके से गुजरने वाले राहगीर भी रुक गए और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही माखननगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में तीन महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं। जो बालाघाट के रहने वाले है।
यात्रियों ने पुलिस को बताया की सुबह 7 बजे बस का भोपाल पहंचने का समय है। देर होने से ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से भगा रहा था। जिससे हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। लापरवाही पाए जाने पर डाइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।