स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीन दोस्त, तेज रफ़्तार कार ने उड़ाया, दो नहीं बच सके एक गंभीर
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद तीन बच्चे ख़ुशी-ख़ुशी अपने घर वापिस लौट रहे थे की रास्ते में एक कार ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक जान चली गयी। जबकि एक गंभीर घायल है। जिसका इलाज जारी है। घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की है। जहां जश्न के बीच मातम पसर गया। परिवार वालों का बुरा हाल है।
बताया जा रहा है की लवकुशनगर थाना अंतर्गत गुढ़ा खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीनों बच्चे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब तीनों बाइक से वापिस लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था की तीनों बच्चे कई फ़ीट दूर जा गिरे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अनिल अहिरवार उम्र करीब 15 साल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक अहिरवार की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सांसें उखड़ गई। इसके अलावा तीसरे घायल संजू अहिरवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया था।
घटना के बाद से परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।------