Sagar- बच्चे खेलकर निकले ही थे की भरभराकर गिरी जर्जर मकान की दीवारें, बाइक हुई क्षतिग्रस्त

 

सागर के लाजपतपुरा वार्ड में एक पुराना मकान अचानक से ढह गया। इसकी दीवारें अचानक भरभराकर धराशाई हो गई। जिसका मलवा सड़क पर बिखर गया। हादसा उस समय हुआ जब पास ही खेल रहे बच्चे वहां से खेलकर निकले ही थे की दीवार ढह गई। गनीमत ये रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आ पाया, नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। हालांकि पास ही खड़ी हुई एक बाइक पर दीवार जा गिरी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

 

 

 

गौर करने वाली बात ये है की लाजपतपुरा वार्ड स्थित जहां गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट का ये मकान बना हुआ है। वहां गली में आसपास के बच्चे खेलते हैं। कई अन्य लोगों का लगातार आना-जाना भी लगा रहता है। लेकिन जर्जर हो चुके इस मकान को लेकर कोई ठोस कार्यवाई अब तक नहीं की गयी है। अगर कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती या कोई इसकी चपेट में आ जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। क्षतिग्रस्त होने वाली बाइक लकी सोलंकी की बताई जा रही है।

 

 

 

ये महज एक घटना नहीं बल्कि एक बड़ी लापरवाही भी है। क्योंकि भीतर बाजार स्थित गौरीशंकर मंदिर ट्रस्ट का ये आधे से ज्यादा मकान काफी समय से खाली पड़ा हुआ है। जो अघोषित कचरा घर बना हुआ है करीब दो साल पहले इसी मकान का कुछ हिस्सा धराशाई हुआ था। उस समय भी लोगों की जान जाते-जाते बची बची थी। फिर एक बार मकान की दीवारें ढहने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जब ये मकान जर्जर है तो इसे गिराया क्यों नहीं जा रहा। बताया गया की लगातार शिकायतें करने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हुई थी। जो शनिवार सुबह तक लगातार जारी रही। इसी वजह से लाजपतपुरा वार्ड में स्थित ये जर्जर मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। ख़तरा अभी भी कम नहीं हुआ है। दरअसल ट्रस्ट के इस मकान में अभी भी कुछ परिवार रहते हैं बाकी हिस्सा कुछ सालों से खाली पड़ा हुआ है। मकान काफी पुराना होने से जर्जर हो गया है। भारी बारिश होने पर इसका बाकि हिस्सा भी ढह सकता है अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी घटना भी हो सकती है।------


By - sagar tv news
16-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.