Sagar - गढाकोटा में शान से फहराया गया तिरंगा, बारिश में दिखा देशभक्ति का जज्बा
सागर जिले के गढ़ाकोटा में आजादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आजादी के 80वें वर्ष गढाकोटा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों कि शासकीय अशासकीय संस्थाओ सहित भवनों में सुबह राष्ट्रीय ध्वजरोहण किया गया।
राष्ट्रीय पर्व कि पूर्व संध्या से जहां बारिश का दौर लगातार चल रहा है वहीं नगर के विभिन्न शासकीय अशासकीय स्कूलो में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह सुहावने मौसम में सभी स्कूल के बच्चों कि नगर में प्रभात फेरी निकाली गई ओर संस्थाओं में बच्चों द्वारा देश प्रेम से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
ध्वजारोहण के कार्यक्रम में बड़े पुल स्थित झंडा चौक एवं नगर भवन परिसर में नगर पालिका गढाकोटा अध्यक्ष श्रीमति संगीता मनोज तिवारी,शासकीय महाविद्यालय में डॉ घनश्याम भारतीय,शासकीय स्कूलों में कन्या उ.मा.शाला,बालक उच्चतर माध्यमिक शाला एवं प्राइवेट शालाओं में सरस्वती शिशु मंदिर,हायर सेकेंडरी,फास्टर पब्लिक स्कूल,होलीफेथ हायर सेकंडरी,एस.पी मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल,मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस द्वारा भारत माता मंदिर स्थित झंडा चौक सहित नदी पार स्थित संदीपनी स्कूल एवं शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया गया।
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा राष्ट्रीय पर्व कि पूर्व संध्या पर अपने निवास गणनायक में ध्वज फहराया। ओर देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनाएं दीं।