Sagar- शाहगढ़ में शान से फहराया तिरंगा, नगर वासियों में दिखा गजब उत्साह

 

 

सागर में आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शाहगढ़ पुलिस थाना परिसर में पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी , राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर आज शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे थाना परिसर का ध्वजारोहण थाना प्रभारी संदीप खरे द्वारा किया गया, वही स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, सुबह 8 बजे सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ध्वजारोहण संस्था के अध्यक्ष गोकुल राय एवं सचिव विनोद डेवड़िया द्वारा किया गया , तहसील स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण , पुलिस ने दी सलामी

 

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के तहसील स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां ,

 

 

 शाहगढ़ के नवीन उत्कृष्ट विद्यालय परिसर बड़ा ग्राउंड पर तहसील स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास से आयोजित हुआ जिसमें नगर के समस्त शिक्षण संस्थाओं के बच्चे गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए , तहसील स्तरीय ध्वजारोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव ने किया जहां पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश वासियों के नाम संदेश का वाचन जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव ने किया एवं तहसील स्तरीय कार्यक्रम में शाहगढ़ के दुर्गाशक्ति व्यायाम शाला की बच्चियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने नेशनल खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीते हैं , कार्यक्रम में शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दीं गई, तहसील स्तरीय कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे जनपद उपाध्यक्ष संतोष सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों सहित नगर एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।


By - sagar tv news
15-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.