खाटू श्याम दर्शन करने जा रहा था परिवार, कार पलटने से तीन महिलाओं समेत 4 नहीं बच सके, 5 अस्पातल में

 

एक तरफ आज़ादी के जश्न की तैयारियां की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिससे लोग दहल उठे। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की दुखद जान चली गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जो ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। दिल दहला देने वाला हादसा एमपी के रतलाम जिले में स्थित मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ। घटना इतनी भयावह थी की आपको साफ़-साफ़ तस्वीरें भी नहीं बता सकते।

 

 

 


बताया जा रहा है की परिवार के लोग कार से खाटू श्याम के दर्शन करने कार से जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पलटी खाने के बाद ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। तीन महिलाओं और एक पुरुष ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांच लोग घायल हुए जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

 

 

 

 

घटना को लेकर बताया गया की हादसा रात करीब 11:30 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रजलिया पाड़ा गांव के पास हुआ। झाबुआ जिले के पारा कस्बे से सभी लोग कार में सवार होकर झाबुआ से रतलाम तरफ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां ग्रामीणों की मदद से कार में से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। फ़िलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की है। शुरुआती जानकारी के हिसाब से तेज रफ़्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।------


By - sagar tv news
15-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.