ऑटो में मिली ड्राइवर की बॉडी, बीड़ी अस्पताल में था पदस्थ || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मकरोनिया थाना क्षेत्र के गौर नगर में ऑटो चालक का शव मिलने ऑटो में मिला। पुलिस के अनुसार गौर नगर निवासी राम सिंह प्रजापति ऑटो चालक था।
बीती रात वह ऑटो में ही सो गया था। सुबह काफी देर तक वह नहीं जागा। जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मकरोनिया पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मृतक की अटैक आने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। जिसके सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बताया गया की अशोकनगर के रहने वाले मृतक राम सिंह प्रजापति वर्तमान में गौरनगर मकरोनिया में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक मृतक बाघराज वार्ड स्तिथ बीड़ी अस्पताल में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। जो पार्ट टाइम में ऑटो भी चलाता था। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ़ हो पाएगी फिलहाल मकरोनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Anuj Goutam (Sagar M.P)
17-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.