पिता के साथ गया बेटा अचानक लापता, वीडियो भेजकर बंद किया मोबाइल, ऑनलाइन गेम में पैसों का लेनदेन

 

एक बेटा अपने पिता के साथ बाजार गया और वहां से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। वहीं उसने पिता के मोबाइल पर एक वीडियो भी भेजा। जिसमें ऑनलाइन गेम जरिये कुछ युवकों के साथ पैसों के लेनदेन का ज़िक्र किया गया। दरअसल वीडियो भेजने के बाद युवक ने मोबाइल बंद कर लिया। वहीं उसके गायब होने के बाद से परिजन हैरान परेशान हैं। लगातार उसकी तलाश की जा रही है। मामला एमपी के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

बताया गया की लालगांव चौकी अंतर्गत कोलहा गांव निवासी युवक युवांक मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है।

बताया जा रहा है की युवांक अपने पिता सत्यनारायण मिश्रा के साथ लालगांव बाजार गया था। जहां से गैस सिलेंडर लेने की बात कहकर वह पिता से अलग हुआ। और इसके बाद वापिस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसने अपने पिता के मोबाइल पर खुद का बनाया एक वीडियो भेजा था। जिसमें उसने ऑनलाइन गेम के माध्यम से कुछ युवकों के साथ पैसों के लेनदेन की बात कही। वीडियो भेजने के बाद युवक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका सताने लगी है।

 

 

 

 

युवक के पिता सत्यनारायण मिश्रा दिल्ली में रहते हैं वह घटना से एक दिन पहले ही अपने गांव पहुंचे थे। बेटे के अचानक लापता होने और वीडियो भेजने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर जानकारी दी।

फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
मामले में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
14-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.