बस किराया बढ़ा तो सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन; आंदोलन की चेतावनी

 

मध्यप्रदेश में बढ़े बस किराए का विरोध अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने किराया वृद्धि के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और छतरपुर कलेक्टर के नाम तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोशाम को ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। बकस्वाहा में दोपहर के समय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बस किराया वृद्धि के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार रोजाना आवागमन के लिए बसों पर निर्भर हैं।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छतरपुर और दमोह जिले की सीमा से लगे इस क्षेत्र के लोग पहले से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। खासकर रोजाना बस से स्कूल-कॉलेज और काम पर जाने वाले लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसी मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोशाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस किराए में की गई वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं लिया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

 

 

बता दें कि मध्यप्रदेश में हालिया बस किराया वृद्धि के बाद अधिकतम किराया दर को बढ़ाकर दो रुपए प्रति किलोमीटर तक किया गया है। नई दरों के लागू होने के बाद 100 किलोमीटर की यात्रा, जो पहले करीब 125 रुपए में होती थी, अब अधिकतम 200 रुपए तक पहुंच सकती है। किराया वृद्धि को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। बकस्वाहा में भी यूथ कांग्रेस ने इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार और परिवहन विभाग बढ़े किराए को लेकर क्या निर्णय लेते हैं। फिलहाल बकस्वाहा में ज्ञापन और प्रदर्शन के बाद आंदोलन की चेतावनी ने स्थानीय मुद्दे को गरमा दिया है।

 

 


By - sagar tv news
14-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.