वन विभाग ने लाखों में बनवाया तालाब चार साल में ढेर, तालाब फूटने से खेतों में भरा मलवा, फसलें बर्बाद

 

वन विभाग ने लाखों रूपये की कीमत से जो तालाब बनवाया था वह महज चार साल ही टिक पाया। बारिश के दौरान तालाब अचानक से फट गया और उसका सारा मालवा आसपास के खेतों में जा पहुंचा। जिससे किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। और उनकी चिंताएं बढ़ गयी है। बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये हैं। मामला एमपी के डिंडौरी जिले का है।

 

बताया गया की मेंहदवानी वन परिक्षेत्र के टिकरा बांधा गांव में करीब चार साल पहले वन विभाग द्वारा तालाब बनवाया गया था। जो बारिश के बीच अचानक बीच से फूट गया। और पानी के साथ मिट्टी के अलावा मलवा आसपास बह गया। सबसे ज्यादा नुक्सान किसानों को उठाना पड़ा क्योंकि मलवा खेतों में जा पहुंचा। कई किसान ऐसे हैं जिनकी फसलें प्रभावित हुई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था।

 

बताया जा रहा है की तालाब का निर्माण चार साल पहले ही हुआ था। लेकिन इतने कम समय में इसके फूटने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों रूपये की लागत से तैयार हुआ तालाब इतनी जल्दी कैसे फूट गया।


आरोप है की तालाब का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं किया गया तभी ये स्थिति बनी। किसानों ने मामले की जांच कराने और प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

 

सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। साथ ही नुक्सान का सर्वे कराने और नियमानुसार पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही।

देखने वाली बात होती है की आखिर मामले में जांच के बाद किस पर कार्यवाई की जाती है।

 

 


By - sagar tv news
13-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.