चरित्र संदेह पर पति की खौफनाक हरकत! पत्नी को कमरे में किया बंद, घर में लगाई आग | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के रीवा में पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी नगर में गुरुवार सुबह एक मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, कमरे में बंधक बनाने और इसके बाद घर में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पति ने पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए विवाद की अलग वजह बताई है। जानकारी के मुताबिक, भवानी नगर निवासी सुमन का आरोप है कि शादी के करीब दो साल बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। महिला का कहना है कि इस संबंध में वह पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुकी है। गुरुवार सुबह पति घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला के मुताबिक, पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

 

 

महिला का आरोप है कि कमरे में बंद करने के बाद पति ने घर में आग लगा दी। कुछ ही देर में कमरे के आसपास धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। अपनी जान बचाने के लिए महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपने भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मशक्कत कर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते महिला को बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई, लेकिन घर में रखा सामान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।

 

 

वहीं, महिला के पति ने उस पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। पति का कहना है कि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने भी उसके साथ विवाद किया और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों, दोनों पक्षों के बयान और महिला की पूर्व शिकायतों की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
13-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.