छात्रा को डिग्री नहीं दे रही प्राइवेट यूनिवर्सिटी, डिग्री के बदले मांगी जा रही अतिरिक्त फीस,कलेक्टर से लगाई गुहार !
प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने जो कारनामा किया उसे कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है की एक छात्रा से डिग्री के बदले में अतिरिक्त फीस की मांग की जा रही है। उसने कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ये पूरा मामला पन्ना जिले का है। छात्रा की माने तो उसने किश्तों में पूरी फीस जमा कर दी थी जबकि अब 36 हजार और ब्याज समेत अतिरिक्त राशि मांगी जा रही है।
बताया गया की पन्ना के बृजपुर गांव की रहने वाली छात्रा रेशमा अहिरवार ने AKS यूनिवर्सिटी से M.tech की पढ़ाई पूरी की। उसका आरोप है की प्रवेश के समय दो वर्षीय पाठ्यक्रम की कुल फीस 55 हजार 5 सौ बताई गई थी। जिसे उसने किश्तों में चुका दिया। लेकिन अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा उससे 36 हजार रूपये और ब्याज समेत अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है। कॉलेज का कहना है कि छात्रा को शासन से स्कॉलरशिप ज्यादा मिली है। इसलिए उसे यह अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। तभी उसकी अंतिम वर्ष की मार्कशीट और डिग्री दी जाएगी। छात्रा ने कलेक्टर उषा परमार से शिकायत की है।
छात्रा रेशमा अहिरवार के मुताबिक उसके साथ पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा लक्ष्मी कुशवाहा से निर्धारित 55 हजार 5 सौ रूपये ही लिए गए। उसे डिग्री और मार्कशीट भी सौंप दी गई। एक ही पाठ्यक्रम के लिए दो अलग-अलग नियम और शुल्क कैसे वसूले जा सकते हैं। पीड़ित छात्रा शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद वहां से संतोषजनक समाधान न मिलने पर उसने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है की वह गरीब परिवार से है वह अतिरिक्त फीस देने में असमर्थ है। डिग्री न मिलने से उसका भविष्य अधर में लटका है। खैर देखने वाली बात होती है की अब इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और यूनिवर्सिटी पर क्या कार्यवाई की जाती है।-