अनुकंपा पाने वाले वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, 290 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली
पिता के गुजरने के बाद अनुकंपा नौकरी पाने वाले वन विभाग के बाबू के घर EOW की टीम ने छापामार कार्यवाई की। जहां चौंकाने वाले बात सामने आई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 290 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद टीम कार्यवाई करने पहुंची थी। जहां दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। मामला एमपी के मंडला जिले का है।
बताया जा रहा है की आय से अधिक संपत्ति के मामले में जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW की टीम ने वन विभाग के लिपिक के घर छापा मारा। पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक स्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर दबिश दी गयी। EOW को स्वेतांक चौरसिया के खिलाफ मिली शिकायत के बाद टीम ने कार्रवाई की। घर में मौजूद दस्तावेज संपत्ति के कागजात बैंक और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की गई।
टीम द्वारा ये पता लगाया जा रहा है की लिपिक की कुल संपत्ति उसकी वैध आय के मुकाबले कितनी ज्यादा है। फिलहाल जांच में अब तक करीब 290 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। जहां आय और संपत्ति में बड़ा अंतर सामने आया।
जानकारी के मुताबिक स्वेतांक चौरसिया को उसके पिता की अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर वन विभाग में नौकरी मिली थी। जिसमें अर्जित की गई संपत्ति को लेकर EOW जांच कर रही है। दस्तावेजों और रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा जा रहा है। टीम की जांच पूरी हो जाने के बाद ही साफ़ हो पायेगा की कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है। साथ ही मामले में आगे क्या कार्यवाई की जाती है।------ इसको लेकर EOW के डीएसपी मंजीत सिंह चावला ने जानकारी दी।-----