21 सौ रूपये का पेट्रोल भराया, QR से भुगतान की बात कर चंपत हुए युवक, कार में नहीं थी नंबर प्लेट
कुछ युवक कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 21 सौ रूपये का पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किये चकमा देकर मौके से चंपत हो गए। कर्मचारी ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो एमपी के शिवपुरी जिले की है। हैरानी की बात ये है की कार में आगे पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कार में पेट्रोल डालने के बाद जब रूपये देने की बात आती है तो युवक मोबाइल निकालकर फोटो खींचता है इसके बाद अपने साथी के साथ फरार हो जाता है। पंप प्रबंधन ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बताया गया की शिवपुरी जिले में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
बताया जा रहा है की ये घटना सुबह करीब छह बजे हुई। गुना से शिवपूरी तरफ जा रही एक कार नेशनल हाईवे 46 स्थित श्री बच्चन धन पत्ते वाले पेट्रोल पंप पर पहुंची। कार से एक युवक नीचे उतरा और सेल्समैन नरेंद्र दांगी से 2100 रुपए का पेट्रोल डालने को कहा। युवक ने भुगतान करने पेट्रोल पंप का QR कोड मांगा। और कहा की इसका स्क्रीनशॉट अपने परिचित को भेजेगा जो ऑनलाइन भूगतान कर देगा। युवक की बात पर भरोसा करते हुए सेल्समैन ने कार में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक पास ही मौजूद था। लेकिन पेट्रोल भरने पर वह मोबाइल पर बात करते हुए कार में बैठ गया। तभी चालक ने वाहन स्टार्ट करने के बाद रफ़्तार बढ़ा दी और भाग निकले। हालांकि सैल्समेन कार रोकने की कोशिश भी करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। इसके बाद पंप प्रबंधन की ओर से थाने में शिकायत की गयी है। बताया गया की कार में आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं थी।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।-