ओलावृष्टि ने मचायी जमकर तबाही फसलों का सर्वे कर मुआवजे की मांग || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बंडा में मंगलवार की रात के समय नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुँचा है। जिसको लेकर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में किसानों के साथ एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है की 16 फरवरी मंगलवार को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की रबी फसल चौपट हो गयी है। मसूर काटकर खेतों में रखी थी जो कि पानी में गीली होने से सड़ जाएगी। चना, गेंहूँ की लहलहाती खड़ी फसलों के दाने ओलों की मार नहीं सह पायी है। फसल जमींदोज हो गयी है। रबी फसलों के साथ बगीचों में लगे फल और सब्जियां भी नष्ट हो गयी है। अन्नदाता कहे जाने वाला किसान दाने-दाने को मोहताज हो गया है। इसीलिये ओलावृष्टि के संबंध में तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाये।


By - Ravi Sen
17-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.