भारी बारिश के बाद जलभराव,तेज बहाव में फंस कर रह गए दो वाहन, एक ट्रक पलटते-पलटते बचा

 


इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह पानी भरने की बात सामने आ रही है लेकिन फिर भी लोग हैं की मानते नहीं और जान जोखिम में डालकर पानी वाली जगहों से निकल रहे हैं। ताजा मामले में दो भारी वाहन तेज बहाव के बीच फंस गए। जिसमें एक ट्रक पलटते-पलटते बचा। जबकि दूसरा फंसा रह गया। तस्वीरें एमपी के खंडवा जिले की हैं। दरअसल पुल पर पानी होने के बावजूद लोग जान मुसीबत में डालकर निकल रहे हैं। इसी तरह तीन पुलिया के नाले से निकलने के दौरान भी लापरवाही बरती जा रही है। जबकि बीते दिन एक दम्पति पुलिया पार करने के दौरान बहते-बहते बचा था।

बुधवार को तीन पुलिया क्षेत्र में पानी के बीच से वाहन निकालने की कोशिश करना लोगों को भारी पड़ गया। एक वाहन पानी के तेज बहाव में फंस गया। वहीं दूसरा वाहन पुलिया पर बने गड्ढे में पहिया फंसने से अटक कर रह गया। बताया गया की बारिश के दौरान इस मार्ग पर पानी का स्तर बढ़ने के बावजूद लोग बैरिकेडिंग और प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर पुल पार करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

बीते दिन को एक दंपती पानी के तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने की कोशिश के दौरान बहने लगे थे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के दो जवानों ने उनकी जान बचाई थी।

लगातार बारिश होने से नदी नाले अपने शबाब पर हैं। लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जिससे प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जा रही है की सतर्कता बरतिए,पुल पर पानी होने की दशा में पुल पार न करें। जान का जोखिम न उठायें। लेकिन लोग इसे नज़र अंदाज़ कर रहे हैं।-


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.