पुलिस ने ढूंढ निकाले 41 लाख कीमत के मोबाइल, वापिस सौंपे तो लोगों की ख़ुशी का नहीं रहा ठिकाना
पुलिस ने फिर एक बार कुछ ऐसा काम किया है की लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कई लोगों को तो ये उम्मीद तक नहीं थी की उनका गुम या चोरी हुआ मोबाइल उन्हें दोबारा वापिस भी मिल सकता है। लेकिन पुलिस ने ऐसा कर दिखाया। पुलिस ने ऐसे मोबाइलों को ढूंढा फिर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। छतरपुर जिले की पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जुलाई और अगस्त 2026 में गुम हुए 276 मोबाइल फोन बरामद किए। जिनकी कीमत करीब 41 लाख 40 हजार रुपये बताई गयी। अपने-अपने मोबाइल पाकर लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। दरअसल मोबाइल गुम या चोरी हो जाने के बाद लोगों का इस बात की चिंता थी की कहीं उनके ज़रूरी दस्तावेज,फोटो और निजी डेटा गलत हाथों में जाकर दुरूपयोग न हो। इसी को लेकर पुलिस ऑपरेशन विश्वास चला रही है। जिसके तहत साइबर टीम और संबंधित थानों की पुलिस गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से ट्रेस करने में जुटी है। लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने जुलाई और अगस्त महीने में 276 मोबाइल फोन बरामद किए। जो अलग-अलग कंपनियों के हैं। मोबाइल फोन के सत्यापन के बाद ये उनके धारकों को सौंपे जा रहे हैं।
साल 2026 में छतरपुर पुलिस अब तक 1 हजार 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है जिन्हे सम्बंधित लोगों को सौंपा गया है।
पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक ऑपरेशन विश्वास का मकसद केवल गुम मोबाइल फोन बरामद करना नहीं, बल्कि आमजन को यह भरोसा दिलाना भी है की पुलिस उनकी शिकायतों को गंभीरता से ले रही है।--