प्रसिद्ध मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच चढ़ावे की गिनती, 25 दान पेटियों से 72 लाख राशि, 1 हजार के नोट भी मिले

 

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद अब कई मंदिरों में विशेष सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में चढ़ावे की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। जिसमें सिर्फ नोट ही नहीं बल्कि चांदी की प्रतिमा, चांदी के सिक्के और दस साल पहले बंद हो चुके एक हजार के नोट भी चढ़ावे में मिले हैं।
बताया गया की बैंक, कोषालय और नगर निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में राशि की गिनती शुरू की गयी थी। मंदिर की दान पेटियां करीब साढ़े तीन महीने से बंद थी। 25 पेटियों में से 72 लाख रूपये से ज्यादा की राशि निकल चुकी है। फिलहाल गिनती जारी है।

बीते कुछ समय पहले अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसके बाद अब कई मंदिरों में काफी सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। खजराना गणेश मंदिर में भी निगरानी जारी है।
जानकारी के मुताबिक मंदिर में 40 से ज्यादा दान पेटियां हैं। जिनमें से अब तक 25 से ज्यादा पेटियां खोली जा चुकी हैं। जिनमें से दो दिनों में करीब 72 लाख रुपए से ज्यादा की राशि निकल चुकी है। बाकी पेटियों की गिनती जारी है इस पूरी प्रक्रिया में करीब 5 से 6 दिन का समय लगेगा। बताया गया की इस बार सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है। मंदिर में दान पेटियां खोलने से लेकर गिनती और राशि को बैंक तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है। 5 गार्ड और 4 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच पेटियां खोली जा रही हैं। यहां आने वाले कर्मचारियों की जांच के अलावा वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इस काम में 25 लोगों की टीमें लगे हुई है। गिनती पूरी होने के बाद राशि अधिकृत बैंक खाते में जमा कराई जा रही है।

दान पेटियों से नगदी चांदी की गणेश प्रतिमा,चांदी के सिक्के और बंद हो चुके एक हजार के नोट भी मिले हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी और मंदिर प्रबंधक समेत जिम्मेदार निगरानी में जुटे हुए हैं। फिलहाल तक गिनती जारी थी।-


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.