Sagar-फुल्की के पैसों से शुरू हुआ विवाद और फिर बाद में युवक की मौत, 2 लोगों पर FIR दर्ज

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक की पहचान नारायण प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट और बाद में उसे बाइक पर ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। नारायण गांव में फुल्की का ठेला लगाता था। जानकारी के मुताबिक फुल्की के पैसों को लेकर उसका गांव के ब्रजेश साहू से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान ब्रजेश ने नारायण के साथ मारपीट की। इसके बाद नारायण ने गौरझामर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

 

 

 

 

परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद संतराम लोधी और ब्रजेश साहू नारायण पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। परिजनों के मुताबिक इसी विवाद के बीच नारायण के साथ दोबारा मारपीट की गई। हालांकि पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक व्यक्ति युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। इसके बाद युवक को बाइक पर अपने साथ ले जाते हुए भी दिखाई देता है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

 

 

 

 

शनिवार को जहरीला पदार्थ पीने के बाद नारायण की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए केसली अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को नारायण की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नारायण के परिजनों ने गौरझामर में चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि मारपीट और राजीनामे के दबाव के चलते नारायण ने जहरीला पदार्थ खाया।

 

 

 

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू की। गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूकी के मुताबिक परिजनों के बयानों और सामने आए तथ्यों के आधार पर संतराम लोधी और ब्रजेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।


By - sagar tv news
12-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.