PWD के मुख्य अभियंता और सहयोगी 50 हजार लेते रंगे हाथों पकड़े गए, लोकायुक्त ने दबोचा | SAGAR TV NEWS |
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए हैं। लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्यवाई की। जहां सहयोगी भी लोकायुक्त के शिकंजे में आया है। बताया गया की कंस्ट्रक्शन फर्म से निर्माण कार्यों की टेस्टिंग के नाम पर हर महीने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। मामला एमपी के रीवा जिले का है। टीम ने PWD के मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे और उनके सहयोगी धर्मवीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा।
ऐसा आरोप है कि विभागीय कार्यों की टेस्टिंग और अन्य प्रक्रिया के नाम पर मुख्य अभियंता की ओर से लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी। इस बात की शिकायत की गयी। जहां लोकायुक्त टीम ने इस बात की तस्दीक की और पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जिसके तहत फरियादी को रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे और उनके सहयोगी धर्मवीर तक 50 हजार रूपये की रकम पहुंची। तभी पहले से घात लगाए बैठी टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों से पूछताछ की गयी। वहीं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा लोकायुक्त टीम इस बात की जांच भी कर रही है की कंस्ट्रक्शन फर्म से कथित तौर पर हर महीने एक लाख रुपए की रिश्वत लेने का नेटवर्क कितने समय से चल रहा था। इसमें विभाग के अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल टीम की आगे की कार्यवाई जारी थी।