मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न, जायजा लेने पहुंचे मंत्री हुए नाराज़, मौके पर लगा दी फटकार

 

भारी बारिश के अलर्ट के बाद मूसलाधार बारिश देखने को मिली। लेकिन इस दौरान कई लोगों की समस्याएं बढ़ गयी। क्योंकि काफी जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। ये तस्वीरें राजधानी भोपाल नरेला विधानसभा क्षेत्र की हैं। जहां मंत्री विश्वास सारंग जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे तो साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर नाराज़ हो गए और तुरंत ही अधिकारीयों कर्मचारियों को फटकार लगा दी। साथ ही मौके पर नाले-नालियों की साफ़ सफाई के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने सख्त लहज़े में कर्मचारियों को नालियों को साफ़ करने की हिदायत दी।

 

 

 

 

मंत्री उन जगहों पर पहुंचे जहां-जहां पानी भरने की समस्या बनी है। वह सुबह से ही दौरा करने निकल गए थे। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी और कमर्चारी भी मौजूद थे। वार्डों में पानी भरा होने से मंत्री विशवास सारंग ने नाराज़गी व्यक्त की। साथ ही तत्काल निर्देश देते हुए नालियों के साफ़ सफाई की बात कही ताकि यहां-वहां जमा हुआ पानी निकल सके। दरअसल कचरे की वजह से नालियां चोक हो जाती हैं और जमा होने वाला बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। पानी इलाकों में भरा रहता है और लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

 

 

 

 

जानकारी के ममुतबिक भोपाल में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है इसी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग सुबह से ही उन जगहों का दौरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है की मंत्री नरेला विधानसभा क्षेत्र के महामाई बाग और राजेंद्र नगर समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थित के बाद मौके पर पहुंचे। जहां हालातों को देखते हुए ज़रूरी निर्देश दिए गए।
उन्होंने नगर निगम समेत जिला प्रशासन को राहत सामग्री और राशन पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं जहां-जहां जल भराव की स्थिति है वहां के नाले नालियों की सफाई के लिए निर्देशित किया गया। मंत्री का कहना है की रहवासियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।------


By - sagar tv news
11-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.