पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक ने कहा ओलावृष्टि से देवरी में कई जगह 100 फीसदी फसलें तबाह SAGARTVNEWS

 


सागर में मंगलवार को कई बार आंधी बारिश के साथ ओलवृष्टि से हुई है जिससे कई जगहों पर फसलों को नुक्सान हुआ है। और किसान भी परेशान हो गया है। ओलावृष्टि से देवरी क्षेत्र में दर्जनों गाँवों में फसलें तबाह हो गयी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक हर्ष यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति को देखा। महाराजपुर और सहजपुर क्षेत्र में बड़े आकार का ओले गिरे हैं। विधायक हर्ष यादव ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारियों को मौका स्थल पर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिये। उन्होंने जानकारी देते हुए कई गांवों के नाम बताये जहाँ पर ओलावृष्टि से नुक्सान हुआ है। साथ ही कहा की 100 प्रतिशत फसलें ख़राब हो गयी हैं। इसलिए सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे।-

 


By - Sourabh Nagariya
16-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.