Sagar- शादी के तीसरे दिन फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार ! गहने-नकदी लेकर भागी, गैंग का बड़ा खुलासा

 

सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कथित लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों तक जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। मामला जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार का है। फरियादी नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह दोबारा विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। शादी के एवज में करीब 1 लाख 20 हजार रुपए भी लिए गए।

 

 

 

19 जून को दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई और अगले दिन रानगिर माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। लेकिन 21 जून की रात रुक्मणी घर में रखे नकद रुपए, चांदी की करधोनी, पायल, मंगलसूत्र और अन्य गहने लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पहले राजस्थान निवासी अरविंद विभार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा करते हुए रुक्मणी चतुर्वेदी, सोनू अहिरवार और अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने रुक्मणी और वाहन चालक सोनू अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपए नकद, चांदी की पायल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। जैसीनगर थाना प्रभारी जेपी ठाकुर के मुताबिक, पूछताछ में यह सामने आया है कि यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी करता था। मामले में ममता चतुर्वेदी और जीन्स नूर उर्फ सगीता अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य राज्यों या जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.